दक्षिण भारतीय फिल्मों में पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अब साउथ इंडस्ट्री में भी अपना दम दिखाने जा रहे हैं। उनकी नई फिल्म “डकैत” की शूटिंग हैदराबाद में तेजी से चल रही है, जो पहले से ही चर्चा में बनी हुई है।
इस फिल्म में पवन सिंह एक जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आएंगे। फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है, जिसमें स्पेशल सॉन्ग और बिग बजट गानों की खास तैयारी की गई है।
फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट है ग्लैमरस अभिनेता पवन सिंह और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया , जो एक खास गाने में नजर आने वाली हैं।
पवन सिंह ने इस फिल्म के गाने को लेकर कहा—
“ये गाना मेरे करियर का सबसे बड़ा और अलग लेवल का सॉन्ग होने वाला है। साउथ इंडस्ट्री के साथ काम करना मेरे लिए एक नया अनुभव है, और हम कोशिश कर रहे हैं कि दर्शकों को कुछ बिल्कुल नया और भव्य देखने को मिले।” फिल्म की शूटिंग हैदराबाद के शानदार लोकेशनों पर हो रही है, जहां बड़े स्तर पर एक्शन और गानों को फिल्माया जा रहा है। उल्लेखनीय यह है की पवन सिंह का साउथ डेब्यू फिल्म “डकैत” से दमदार एंट्री ले रहे है,स्पेशल सॉन्ग में तमन्ना भाटिया और पवन के ऊपर गाने के लिए हाई बजट और भव्य सेट तैयार किया गया हैं
अब फैंस को इस फिल्म के टीज़र और रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है! यह जानकारी पवन सिंह के निजी पी आर ओ सोनू निगम ने दिया
