भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म “मेहरबान” जल्द होगी रिलीज, फर्स्ट लुक ने बढ़ाई उत्सुकता
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने फैंस के लिए धमाकेदार फिल्म लेकर आ रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म “मेहरबान” का फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।
पोस्टर में खेसारी लाल यादव एक दमदार और भक्तिमय अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके पीछे मां काली का विशाल रूप और सामने भक्ति में डूबे लोगों का दृश्य दिखाया गया है। यह फिल्म एक्शन, इमोशन और आस्था का अनोखा संगम होने वाली है।
जानकारी के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी थी और इसमें खेसारी के साथ कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे
फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि खेसारी की फिल्मों में हमेशा अलग अंदाज और दमदार कहानी देखने को मिलती है। “मेहरबान” को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेगी।
फिलहाल मेकर्स ने फिल्म को “Coming Soon” के साथ अनाउंस किया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ ग
