राधा का प्यार आधा आधा” की शूटिंग पूरी, मेकर्स ने आने वाली फिल्म “दुल्हन ई एम आई वाली” की रिलीज की घोषणा
आरजी प्रोडक्शन हाउस लगातार दे रहा है दर्शकों को नए प्रोजेक्ट्स का तोहफा
फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी और शानदार खबर सामने आई है। निर्माता राकेश सदानंद गुप्ता के नेतृत्व में आरजी प्रोडक्शन हाउस की बहुप्रतीक्षित फिल्म “राधा का प्यार आधा आधा” की शूटिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही खासा उत्साह बना हुआ है, और अब इसके पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेजी से शुरू हो चुका है।
इसी के साथ मेकर्स ने एक और नई फिल्म “दुल्हन ई एम आई वाली” की की रिलीज की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस नई फिल्म के अनोखे टाइटल ने दर्शकों के बीच जिज्ञासा बढ़ा दी है, जिससे साफ है कि यह फिल्म एक अलग और मनोरंजक कॉन्सेप्ट पर आधारित है ।
निर्माता राकेश सदानंद गुप्ता ने बताया कि “राधा का प्यार आधा आधा” एक इमोशनल और रोमांटिक कहानी है, जो दर्शकों के दिलों को छू जाएगी। वहीं “दुल्हन ई एम आई वाली” में मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी देखने को मिलेगा।
आरजी प्रोडक्शन हाउस लगातार एक के बाद एक बेहतरीन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है, जिससे यह प्रोडक्शन हाउस तेजी से इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
अब दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है “राधा का प्यार आधा आधा” की रिलीज डेट का, वहीं नई फिल्म “दुल्हन ई एम आई वाली” को लेकर भी उत्साह चरम पर है।
