‘मगध पुत्र ’ का दमदार पोस्टर रिलीज, और की जोड़ी आई नजर
Spread the love

 ‘मगध पुत्र ’ का दमदार पोस्टर रिलीज, और की जोड़ी आई नजर

 

भोजपुरी सिनेमा में एक और बड़ी फिल्म ‘मगध पुत्र’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। इस पोस्टर में सुपरस्टार गुंजन सिंह और खूबसूरत अभिनेत्री आस्था सिंह की जोड़ी बेहद आकर्षक और दमदार अंदाज में नजर आ रही है। दोनों कलाकार पारंपरिक लुक में दिखाई दे रहे हैं, जो फिल्म की कहानी और उसके देसी रंग को बखूबी दर्शाता है।

 

फिल्म के फर्स्ट लुक में गुंजन सिंह का आत्मविश्वास से भरा अंदाज और आस्था सिंह की सादगी भरी मुस्कान दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। पोस्टर से साफ झलकता है कि फिल्म एक मजबूत कहानी, भावनाओं और एक्शन का बेहतरीन मिश्रण लेकर आने वाली है।

 

‘मगध पुत्र’ को के बैनर तले प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म के निर्देशक अरविंद चौबे हैं, जबकि निर्माण की जिम्मेदारी दिनेश कुमार मंडल ने संभाली है।

 

फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दर्शक इस नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। उम्मीद की जा रही है कि ‘मगध पुत्र’ भोजपुरी सिनेमा में एक नई पहचान बनाएगी और दर्शकों को एक अलग तरह का सिनेमाई अनुभव देगी।

Author
Sonu Nigam is Best & NO.1 PRO in Film Industry for Bhojpuri, Hindi & South Cinema, Sonu Nigam is the public relations officer (PRO) for Famous Actor and Acteress

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *