भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पहली बार एक साथ
Spread the love

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पहली बार एक साथ

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। दोनों कलाकारों की जोड़ी एक नए धमाकेदार म्यूजिक वीडियो “Jhatka Mare Figure Tera” में दिखाई देगी, जिसे खुद पवन सिंह ने अपनी दमदार आवाज में गाया है।

इस गाने का भव्य फिल्मांकन खास तौर पर पवन सिंह और तमन्ना भाटिया पर किया गया है। गाने में शानदार लोकेशन, हाई-एनर्जी डांस मूव्स और दोनों सितारों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। फिल्मांकन के दौरान आधुनिक सेट, ग्लैमरस कॉस्ट्यूम और बड़े स्तर की प्रोडक्शन क्वालिटी का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे यह गाना एक मेगा म्यूजिक वीडियो के रूप में सामने आएगा।

सूत्रों के अनुसार, यह गाना भोजपुरी और बॉलीवुड के फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित हो सकता है। पवन सिंह की दमदार आवाज और तमन्ना भाटिया की शानदार अदाकारी इस गाने को और खास बना रही है। रिलीज से पहले ही इस प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता और चर्चा बनी हुई है।

उम्मीद की जा रही है कि रिलीज होते ही “Jhatka Mare Figure Tera” सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड करेगा और दोनों सितारों के फैंस के बीच एक नया रिकॉर्ड बना सकता है।

 

बरहाल इस गाने को संगीत से सजाया है प्रियांशु सिंह,दीपक दिलकश गीत लिखें है राहुल यादव।

 

उल्लेखनीय यह की यह एक एल्बम सांग नहीं है, बल्कि साऊथ की फ़िल्म “डकैट ” का एक स्पेशल सांग के रूप मे देखा जायेगा है.यह गाना 15 मार्च को सोनी म्यूजिक ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जायेगा।

Author
Sonu Nigam is Best & NO.1 PRO in Film Industry for Bhojpuri, Hindi & South Cinema, Sonu Nigam is the public relations officer (PRO) for Famous Actor and Acteress

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *