भजन सम्राट अनूप जलोटा की मधुर वाणी में सजा नया भजन “प्रभू से मिलन होगा”
Spread the love

 

 

भजन सम्राट अनूप जलोटा की मधुर वाणी में सजा नया भजन “प्रभू से मिलन होगा”

 

भक्ति संगीत की दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले भजन सम्राट अनूप जलोटा ने एक बार फिर अपने सुरों से भक्तों का हृदय जीत लिया है। हाल ही में उन्होंने प्रसिद्ध संगीतकार अखिलेश कुमार द्वारा संगीतबद्ध एक अत्यंत भावपूर्ण भजन “प्रभू से मिलन होगा” को टी-सीरीज़ के स्टूडियो में रिकॉर्ड किया है। यह भजन शीघ्र ही श्रोताओं के बीच रिलीज़ होने जा रहा है।

 

अखिलेश कुमार बहुमुखी प्रतिभा के धनी संगीतकार हैं। उनके संगीत से सजे सैकड़ों हिंदी और भोजपुरी गीत यूट्यूब पर लोकप्रिय हैं। वे न केवल मधुर धुनों के रचनाकार हैं, बल्कि स्वयं एक सशक्त गायक और गीतकार भी हैं। “प्रभू से मिलन होगा” भजन के बोल स्वयं अखिलेश कुमार ने लिखे हैं, जो आध्यात्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत हैं।

 

बताया जाता है कि जैसे ही अनूप जलोटा ने इस भजन के बोल और उसकी मधुर धुन सुनी, वे तुरंत इसे गाने के लिए सहर्ष तैयार हो गए। उनकी दिव्य और गूंजती आवाज़ ने इस भजन को और भी अलौकिक बना दिया है।

 

भक्ति रस में डूबा यह भजन श्रोताओं को आध्यात्मिक शांति और प्रभु भक्ति की अनुभूति कराएगा। टी-सीरीज़ म्यूज़िक कंपनी द्वारा इसे जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा, और उम्मीद है कि यह भजन भी अनूप जलोटा के अन्य भजनों की तरह अपार लोकप्रियता हासिल करेगा।

 

Author
Sonu Nigam is Best & NO.1 PRO in Film Industry for Bhojpuri, Hindi & South Cinema, Sonu Nigam is the public relations officer (PRO) for Famous Actor and Acteress

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *